Monday, October 19, 2026
Home Breaking बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में जा घुसी, चपेट में आने...

बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में जा घुसी, चपेट में आने से किसान का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

135

The Duniyadari: बालोद- जिले में बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में जा घुसी. चपेट में आने से किसान का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद से ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है. घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस (CG 19 F 2277) रायपुर की तरफ जा रही थी. इस बीच नेशनल हाईवे 30 ओर कोचवाही गांव के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गई.

यह हादसा सुबह करीब 4 बजे की बताया जा रहा है. हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है. घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा है. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.