Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking बेटा न होने के गम में दो बेटियों को लेकर नहर में...

बेटा न होने के गम में दो बेटियों को लेकर नहर में कूद गई मां, मौत…

276

The Duniyadari: हिसार- हरियाणा के हिसार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है जहां साहू गांव की रहने वाली नीलम (30) और उसकी ढाई महीने की बेटी दीपांशु का शव सिरसा के नाथूसरी चौपटा के पास माइनर में मिला है। नीलम की 11 वर्षीय बेटी की अभी भी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति अमरजीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसके पास कोई बेटा नहीं था। पुलिस के अनुसार गांव साहू निवासी अमरजीत सिंचाई विभाग में तैनात है।