Tuesday, June 2, 2026
Home Breaking बेली ब्रिज बना विकास की नई राह, सीएम साय ने किया निरीक्षण

बेली ब्रिज बना विकास की नई राह, सीएम साय ने किया निरीक्षण

7

The Duniyadari: बीजापुर जिले के कोण्डापल्ली क्षेत्र में बने बेली ब्रिज का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दूरस्थ इलाकों के लोगों के लिए विकास और सुविधाओं तक पहुंच का मजबूत माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने पुल के निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। लंबे समय से दुर्गम माने जाने वाले इस इलाके में बेहतर संपर्क व्यवस्था स्थापित होने से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बस्तर के दूर-दराज क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे का विस्तार कर रही है। सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कोण्डापल्ली का यह बेली ब्रिज क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा तथा स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बस्तर में तेजी से बढ़ रहे विकास कार्य क्षेत्र की बदलती तस्वीर और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सोच को मजबूत कर रहे हैं।