Friday, May 8, 2026
Home Breaking बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था अवैध पनीर स्टोरेज, खाद्य...

बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था अवैध पनीर स्टोरेज, खाद्य विभाग की छापेमारी

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: दुर्ग- जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़ किया है। अंडा स्थित शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल में पनीर का अवैध कारोबार चल रहा था। बाहर से छात्रावास दिखने वाली इस बिल्डिंग के भीतर बड़े स्तर पर पनीर का भंडारण और सप्लाई हो रही थी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक ने अधिकांश माल हटा दिया। फिर भी टीम ने 140 किलो पनीर जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

हॉस्टल में बिना लाइसेंस और मानकों के पनीर रखा जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और एक बड़ी तिजोरी भी बरामद हुई है। इससे रोजाना लाखों के अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

अब जांच की जा रही है कि यह असुरक्षित पनीर किन होटलों और बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।