Friday, October 23, 2026
Home महाराष्ट्र बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, फिल्म जगत में शोक की...

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

104

The Duniyadari : मुंबई। फिल्म जगत से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

सोमवार दोपहर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का उनके मुंबई स्थित निवास पर निधन हो गया। न्यूज एजेंसी IANS के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 89 वर्ष की आयु में उन्होंने लगभग 1 बजे अंतिम सांस ली। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विले पार्ले श्मशान में अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रसिद्ध चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। अमिताभ बच्चन, आमिर खान सहित अनेक कलाकारों ने उपस्थित होकर नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

फिल्म दुनिया में गम का माहौल

धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में एक्शन से लेकर रोमांस और भावनात्मक किरदारों तक हर शैली में अपनी अनूठी छाप छोड़ी थी। उनके जाने से इंडस्ट्री ने एक युग-पुरुष को खो दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और सेलिब्रिटीज लगातार उनकी याद में संदेश साझा कर रहे हैं।