Thursday, March 5, 2026
Home देश ब्रेकिंग: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़,...

ब्रेकिंग: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

234

नेल्लोर/कंदुकुर। Kandukur Stampede: नेल्लोर जिले के कंदुकुर में बुधवार (28 दिसंबर) को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में कई लोग घायल होने की खबर है।

बता दें कि नायडू अपनी पार्टी के अभियान के तहत जिले का दौरा कर रहे थे और हजारों समर्थक कंदुकुर में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे।

इस घटना के बाद नायडू घटना के बाद बीच में ही रेड शो छोड़कर अस्पताल चले गए जहां घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।