Friday, October 30, 2026
Home Breaking ब्रेकिंग न्यूज़: BJP की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र...

ब्रेकिंग न्यूज़: BJP की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुना गया

282

The Duniyadari:मुंबई- महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है. मुंबई में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. वह कल पद की शपथ लेंगे.वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे.

मंत्रिमंडल का कैसे होगा बंटवारा

बीजेपी: 21-22 मंत्रालयों की संभावना, जिनमें गृह और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल होंगे. पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद अध्यक्ष का पद भी मिल सकता है.

शिवसेना: 16 मंत्रालयों की मांग की थी, लेकिन 12 मंत्रालयों पर सहमति बनने की संभावना है, जिसमें शहरी विकास विभाग भी शामिल होगा. पार्टी विधान परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी दावा कर रही है. एनसीपी: 9-10 मंत्रालयों की संभावना, जिनमें वित्त और उपाध्यक्ष का पद शामिल होगा.