Saturday, August 22, 2026
Home देश ब्रेकिंग:  मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश, पुलिस के व्हाट्सएप पर...

ब्रेकिंग:  मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश, पुलिस के व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

318

BREAKING: 26/11-like attack conspiracy in Mumbai, threatening message on WhatsApp of police

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में कहा गया हे कि मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यह हमला 26/11 हमले जैसा होगा।

मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर

इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। कहा गया है कि मैसेज भेजने वाले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है।

मैसेज में कहा गया है कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखाएगी, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि भारत में इस हमले को छह लोग अंजाम देंगे।