Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking भाजपा के ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत नरईबोध व गेवरा...

भाजपा के ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत नरईबोध व गेवरा बस्ती पहुंचीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा

16

The Duniyadari: बांकीमोंगरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक मजबूती और जन-जन तक पहुँच बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा नरईबोध व गेवरा बस्ती। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था। पालिका अध्यक्ष ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , और पीएम आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण कड़ियों पर प्रकाश डाला ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत ‘बूथ’ है। ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बन रहा है।

*आम जनता का मिला भरपूर समर्थन*

नरईबोध व गेवरा बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। श्रीमती सोनी विकास झा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा कोरबा जिला मंत्री सतीश झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री विकेश झा, पार्षद प्रमोद सोना, पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, पार्षद श्रीमती अमिला पटेल, पार्षद श्रवण यादव, पार्षद प्यारे लाल दिवाकर सहित कार्यक्रम प्रभारी, कार्यकर्तागण , स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठगण एवं वार्डवासी उपस्थित थे।