Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

11

The Duniyadari: कवर्धा-  शहर के फूलवारी स्थित राजपरिवार के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर सजे करीब 10 तोला चांदी के मुकुट को लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में चोरी देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।