Wednesday, September 16, 2026
Home कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में सावन के अंतिम सोमवार पर...

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में सावन के अंतिम सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक

50

The Duniyadari: कोरबा। सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी एवं उनके पति श्री अमित स्वर्णकार जी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला कार्यालय प्रभारी, यजमान दंपति के रूप में शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन, अभिषेक एवं आराधना की।

रुद्राभिषेक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र, प्रदेश, जिला कोरबा एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो जी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री बी.डी. शर्मा जी, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान जी, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती वैशाली रत्नपारखी जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती अनसुईया राठौर जी, श्रीमती स्वाति कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पकलां साहू जी, जिला मंत्री श्रीमती चंचला राठौर जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा जिला कार्यालय भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।