Monday, August 31, 2026
Home रायपुर भाजपा ने मोर्चों के लिए तय किए नए प्रभारी, वैभव बैस को...

भाजपा ने मोर्चों के लिए तय किए नए प्रभारी, वैभव बैस को युवा मोर्चे की कमान

2

The Duniyadari:रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद पार्टी की ओर से नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है। सभी नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वैभव बैस को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुभाष तिवारी को महिला मोर्चा, पूनम चंद्राकर को किसान मोर्चा और लखनलाल साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में शिरिष अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, डॉ. गुलाब टिकरिहा को अनुसूचित जाति मोर्चा तथा मनोज जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की इन नियुक्तियों को प्रदेश में मोर्चा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।