Friday, April 10, 2026
Home Breaking भीषण सड़क हादसा: बी.एड. परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी की मौत

भीषण सड़क हादसा: बी.एड. परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी की मौत

92

The Duniyadari: कोंटा- सुबह एन‌एच-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दंतेवाड़ा से कोंटा जा रही यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बी.एड. परीक्षा देने जा रहे 4 परीक्षार्थी सवार थे। इनमें से 26 वर्षीय त्रिवेणी बघेल की मौके पर मौत की खबर है।

हादसा दरभगुड़ा के पास गाड़ी अनियंत्रित होने से हुई। स्थानीय लोगों ने सभी को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अन्य परीक्षार्थी और ड्राइवर घायल हैं।