Thursday, April 16, 2026
Home देश भूकंप से कांपी धरती, 300 किमी दायरे में सुनामी का अलर्ट…देखेंVideo…

भूकंप से कांपी धरती, 300 किमी दायरे में सुनामी का अलर्ट…देखेंVideo…

711

नई दिल्ली। एक शक्तिशाली भूकंप के झटकों से रविवार को ताइवान की धरती कांप उठी। जानकारी के मुताबिक, यहां 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतनी तेज थे कि यहां की एक दो मंजिला इमारत ढह गई और एक जगह पर ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना है।

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 2:44 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर शहर के उत्तर में 50 किलोमीटर तक भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था। बताया गया कि दो मंजिला इमारत के गिरने के बाद दो घायलों को निकाला गया है। भूकंप के झटकों के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए इमारत से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जापान में सुनामी का अलर्ट

जापान के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां नागरिकों को अंधेरा होने से पहले दक्षिणी टापू कयूशु खाली करने के लिए कहा है। रविवार को यहां भीषण तूफान आने की आशंका है। इसके कारण 20 इंच तक बारिश हो सकती है। कहा गया है कि ताइवान से जुड़े द्वीप पर सुनामी का (Earthquake in Taiwan) खतरा बना हुआ है।