Saturday, August 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ मलकानगिरी में नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, विस्फोटक और हथियार...

मलकानगिरी में नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, विस्फोटक और हथियार बनाने का सामान बरामद

205

The Duniyadari : जगदलपुर : ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीवीएफ जवानों ने कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में सघन सर्च अभियान चलाते हुए आंध्र-ओडिशा सीमा के सिलुरु क्षेत्र में नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री का खुलासा किया।

पुलिस को मौके से कई अधबनी बंदूकें, हथियार मरम्मत के उपकरण, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और अन्य सामग्री मिली है। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाई गई तीन बारूदी सुरंगें और पांच डेटोनेटर भी जब्त किए।

अधिकारियों के अनुसार, यह ठिकाना नक्सलियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का प्रमुख अड्डा था। बरामद सभी विस्फोटक सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इसे नक्सली नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई बताया है और भविष्य में ऐसे अभियानों को और तेज करने की बात कही है।