Monday, November 2, 2026
Home छत्तीसगढ़ मां बनी बेदर्द: हनुमान मंदिर की चौखट पर दो दिन की मासूम...

मां बनी बेदर्द: हनुमान मंदिर की चौखट पर दो दिन की मासूम को छोड़ गई कलयुगी जननी”

216

The Duniyadari : दुर्ग। जिले के रानीतराई ग्राम खर्रा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां हनुमान मंदिर के दरवाजे पर दो दिन की नवजात बच्ची को किसी ने कपड़ों में लपेटकर छोड़ दिया। सुबह टहलने निकले युवाओं ने मंदिर के पास रोने की आवाज सुनी और जब पास गए तो यह मंजर देखकर दंग रह गए।

युवाओं ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और ठंड से बचाने के लिए बच्ची को गर्म कपड़ों में लपेटा। काफी देर तक आसपास पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजनों का कोई पता नहीं चला।

सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद बच्ची की देखरेख शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात माता-पिता की खोजबीन शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि जिसने भी यह मासूमियत मंदिर की चौखट पर छोड़ी है, उसकी पहचान जल्द उजागर की जाएगी।