The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री की स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों और आम नागरिकों से मुलाकात भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे। वहीं शाम 6 बजे वे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।















