Monday, June 29, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, जनहित के...

मुख्यमंत्री साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में थावरचंद गहलोत ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक स्मृति-चिह्न भेंट किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों के साथ-साथ जनकल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।