Thursday, September 17, 2026
Home Breaking मैनपाट के लिए कल रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय: करेंगे कई विकास...

मैनपाट के लिए कल रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय: करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

229

The Duniyadari: सरगुजा- जिले के मैनपाट में कल यानि 7 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां जारी है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी और सीतापुर एसडीएम नीरज कुमार कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मजिस्ट्रियल ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की है कि तहसीलदार सीतापुर गोविन्द्र सिन्हा, तहसीलदार मैनपाट ममता रात्रे और तहसीलदार बतौली श्रीमती तारा कुमारी सिदार को तिब्बती बौद्ध मठ (गोम्पा प्रार्थना कक्ष मोनेस्टरी), रोपाखार मैनपाट का दायित्व सौंपा गया है।

अम्बिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा, तहसीलदार लूण्ड्रा चित्ररेखा चन्द्रवंशी और नायब तहसीलदार सीतापुर तुषार मानिक को शैला रिसार्ट मैनपाट की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सौंपे गए क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखें, कार्यक्रम के दौरान समन्वय सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री का यह दौरा मैनपाट क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।