Monday, May 11, 2026
Home Breaking युवक ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी...

युवक ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

38

The Duniyadari: लोरमी-  नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार खत्री (40 वर्ष), पिता सोनराज खत्री, अपने घर के बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।