Thursday, July 16, 2026
Home Breaking रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना...

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

4

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रथयात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए महाप्रभु से छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि महाप्रभु की कृपा से छत्तीसगढ़ विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और मंगल की कामना करते हुए “जय जगन्नाथ” का उद्घोष किया।