Wednesday, September 23, 2026
Home देश राजधानी में कॉलेज कैंपस में एमसीए की छात्रा से रेप, आरोपी छात्र...

राजधानी में कॉलेज कैंपस में एमसीए की छात्रा से रेप, आरोपी छात्र गिरफ्तार

425

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। दरअसल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिमांशु रंजन झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है।

आरोपी छात्र मुनिरका में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि नौकरी मांगने के बहाने वो पीड़िता से लगातार बात करता रहता था। इसी दौरान मौका पाकर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया।