Tuesday, August 18, 2026
Home राजनीति राजस्व मंत्री करेंगे अशोक वाटिका विकास कार्य का भूमिपूजन… 10 करोड़ से...

राजस्व मंत्री करेंगे अशोक वाटिका विकास कार्य का भूमिपूजन… 10 करोड़ से हो रहा उन्नयन….

435

कोरबा ।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 08 जून को सायं 05 बजे सी.एस.ई.बी.चौक से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अशोक वाटिका के विकास कार्य का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण तथा अन्य वरिष्ठ नागरिकगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।