Sunday, September 13, 2026
Home Breaking राज्यपाल रमेन डेका का जिला दौरा कार्यक्रम रद्द…

राज्यपाल रमेन डेका का जिला दौरा कार्यक्रम रद्द…

204

The Duniyadari: अम्बिकापुर– छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को सरगुजा जिला पहुंचे थे। गुरुवार को श्री डेका द्वारा मैनपाट के पर्यटन स्थलों का दौरा किया गया तथा केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय जनों से भी मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने मैनपाट के करमा रिसोर्ट में रात्रि विश्राम किया.

राज्यपाल श्री डेका को गुरुवार रात्रि में अचानक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर सरगुजा जिले में तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के वजह से भी राज्यपाल श्री डेका को आकस्मिक रूप से रायपुर हेतु प्रस्थान करना पड़ा। वे शुक्रवार प्रातः सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए।

बता दें राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुसार शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद। इसके अलावा, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। राज्यपाल श्री डेका द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली जानी थी।