The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह अपने रायपुर स्थित निवास से रवाना होकर सबसे पहले ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचेंगे, जहां गुरु दर्शन का कार्यक्रम है। इसके बाद वे कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी तथा श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर में रायपुर लौटेंगे। वहीं देर शाम वे राजधानी से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रात में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। राजधानी पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में प्रस्तावित है।













