The Duniyadari: बिलासपुर– बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा वितरण मामले की जांच तेज हो गई है। सरकंडा थाना पुलिस ने जांच के दायरे में आए सात वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक कोई भी संबंधित अधिकारी अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। जांच टीम का मानना है कि इन अधिकारियों से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
सर्पदंश मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर यह मामला पहले से ही चर्चा में है। अब अधिकारियों के बयान जांच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।














