Friday, May 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या, खुलेआम बदमाशों की गुंडागर्दी

रायपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या, खुलेआम बदमाशों की गुंडागर्दी

466

रायपुर। दुश्मनी ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दी। इस घटना के बाद पास के लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की हैं।

वहीं टिकरापारा पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन खुलेआम बदमाश मारपीट करते रहते हैं। इन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है यहां आए दिन चोरी की घटनाएं भी लगातार होती रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार, मठपुरैना में रहने वाले सद्दु, सोनू ने मिलकर युवक की हत्या की है। टिकरापारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल का कहना है कि, अजय टांडी और बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी।

इस दौरान उसे अंदरूनी चोट आई थी, और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिवार की सूचना पर 1 युवक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। टिकरापारा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस व्यवस्था को बढ़ाने की मांग की है।