Thursday, April 30, 2026
Home Breaking रायपुर में विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगी अहम...

रायपुर में विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगी अहम बहस

7

The Duniyadari: रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) प्रमुख मुद्दा रहेगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस सत्र को लेकर पहले ही सियासी माहौल गरमा गया है और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

सरकार इस दौरान महिला आरक्षण पर विस्तार से चर्चा करने की तैयारी में है। वहीं, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की रणनीति भी बनाई जा रही है। पूरे सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे आम जनता भी इसे देख सकेगी।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारियों को दबाव में सत्र में बुलाया जा रहा है। कांग्रेस ने एक सूची जारी कर दावा किया है कि यह कदम राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है और इसके परिणाम भी सामने आएंगे।

इस बीच, सत्र के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।