Friday, March 13, 2026
Home रायपुर रायपुर में होटल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी स्टोर रूम से...

रायपुर में होटल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी स्टोर रूम से उठी लपटें पहली मंजिल तक पहुंचीं, दमकल की टीम मौके पर

8
Screenshot

The Duniyadari: रायपुर, 13 मार्च। राजधानी रायपुर के एक होटल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शहर के होटल रॉयल कैसल में लगी इस आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम से शुरू हुई। कुछ ही देर में धुएं और आग की लपटों ने तेज रूप ले लिया और आग ऊपर की ओर फैलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लपटें होटल की पहली मंजिल तक दिखाई देने लगी थीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।