Thursday, March 12, 2026
Home Breaking राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा में विधायकों के साथ समूह फोटो खिंचवाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा में विधायकों के साथ समूह फोटो खिंचवाई

103

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल रमेन डेका,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री द्वय,मंत्रियों सहित विधायकगणों ने विधानसभा परिसर में समूह फोटो खिंचाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं।

विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, OBC के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है। विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है।

बता दें कि राष्ट्रपति इससे पहले एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं थी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।