Saturday, June 13, 2026
Home Breaking रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस…

रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस…

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: राजनांदगांव– शहर के बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में रेलवे पटरी के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लावारिस हालत में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को कई बार क्षेत्र में घूमते और लोगों से भोजन लेते देखा गया था, लेकिन उसके बारे में कोई ठोस जानकारी किसी के पास नहीं है।

चिखली पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।