Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान: साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान: साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

218

The Duniyadari: बिलासपुर में स्वर्गीय काशीनाथ गोरे के स्मारिका विमोचन में शामिल होने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर दायर याचिका पर न्यायालय का फैसला अंतिम रहेगा।

*न्यायालय पर भरोसा:*

– रमन सिंह ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें न्यायालय पर भरोसा होना चाहिए।

– उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, न्यायालय का फैसला ही अंतिम होगा।

*महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नाम को लेकर चर्चा:*

– रमन सिंह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में ही भला हूं।

– महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर उनके नाम को लेकर हो रही चर्चा पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया .