Thursday, March 19, 2026
Home देश विश्व का सबसे छोटा हिरण छत्तीसगढ़ में मिला, वजन सिर्फ 3 किलोग्राम,...

विश्व का सबसे छोटा हिरण छत्तीसगढ़ में मिला, वजन सिर्फ 3 किलोग्राम, यहां देखें  तस्वीर

414

World’s smallest deer found in Chhattisgarh, weighing only 3 kg, see picture here

जगदलपुर/दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में विश्व के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण मिला है। यह हिरण बैलाडीला की पहाड़ी में पाया गया. बताया जाता है कि बचेली के सुभाष नगर में रात के समय जंगल से भटकते हुए यह हिरण आ गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी।

जानकारी के मुताबिक, यह हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में पहुंच गया। वन विभाग ने हिरण का इलाज करवाया और वापस बैलाडीला के घने जंगल-पहाड़ी में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के हिरण का वजन सिर्फ तीन किलो ही होता है। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है।

दुर्लभ प्रजाति है इंडियन माउस डियर

इसे इंडियन माउस डियर (इंडियन स्पॉटेड शेवरोटेन), जिसका वैज्ञानिक नाम मोसियोला इंडिका हैं। ये विश्व की सबसे छोटी हिरण की प्रजाति मानी जाती है। इसकी लंबाई 57.5 cm होती है। वजन सिर्फ 3 किलोग्राम के आसपास होता है।

रात में निकलने वाला जीव

माउस डियर रात में निकलने वाला जीव है। बहुत मुश्किल से ही देखने को मिलता है। यहां तक की कैमरा ट्रैप में भी आज तक इसकी कम ही तस्वीरें कैद हो पाईं हैं। जंगल में भी इसे देख पाना आसान नहीं होता है। इसके बैलाडीला में होने की जानकारी अब तक नहीं थी।