Sunday, October 18, 2026
Home Breaking शराब के नशे में चुनावी कार्य करने वाले पंचायत सचिव पर तत्काल...

शराब के नशे में चुनावी कार्य करने वाले पंचायत सचिव पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, निलंबित कर दिया गया

286

The Duniyadari: बिलासपुर- शराब के नशे में चुनावी कार्य करने वाले पंचायत सचिव पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरपी चौहान ने उसे निलंबित कर दिया. यह मामला बिल्हा ब्लॉक के खैरखुंडी गांव का है,

जहां पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को नशे की हालत में पाया गया था. इस मामले मको गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30 जनवरी की है.

जब जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण कर रहे थे, इस दौरान पंचायत सचिव सांडे शराब के नशे में धुत मिला.

पंचायत सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत आचरण नियम 1998 और छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत निलंबित किया गया है. निलंबन के दौरान परसाही जनपद पंचायत बिल्हा के पंचायत सचिव अशोक कुमार दुबे को ग्राम पंचायत खैरखुंडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.