Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो परिजनों को भेजा, मुख्य...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो परिजनों को भेजा, मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर गिरफ्तार

8
Oplus_16908288

The Duniyadari; रायपुर- मौदहापारा थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो परिजनों को भेजने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू और होटल देविका के मैनेजर नितेश कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने 26 अप्रैल को मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि आरोपी टोनी ध्रूव ने शादी का भरोसा देकर उसे जी.ई. रोड स्थित देविका होटल ले गया। वहां होटल मैनेजर नितेश खुंटे ने बिना पहचान पत्र लिए कमरा दे दिया। कमरे में आरोपी ने युवती से संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो पीड़िता के घरवालों को भेज दिया और शादी से मुकर गया।

शिकायत पर थाना मौदहापारा में बीएनएस की धारा 69, 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 75/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि होटल मैनेजर ने नियमों को ताक पर रखकर बिना आईडी कमरा दिया, जिससे अपराध में मदद मिली।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू, 23 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा, रायपुर

2. नितेश कुमार खुंटे, 26 साल, निवासी ग्राम कैथा, थाना हसौद, जिला शक्ती, हाल देविका होटल, मौदहापारा

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी है। हर मेहमान का वैध आईडी प्रूफ लेना और रजिस्टर में एंट्री करना जरूरी है। बिना आईडी कमरा देने, रिकॉर्ड में लापरवाही या अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज होगा और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। एडिशनल एसपी ने कहा कि होटलें अपराध का अड्डा न बनें, इसके लिए लगातार चेकिंग जारी रहेगी।