Saturday, August 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती में बाल दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का...

श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती में बाल दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

163

The Duniyadari :शक्ति:श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती में दिनांक 14/ 11/ 25 /को IQAC श्याम शिक्षा महाविद्यालय शक्ति एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में
बाल दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा महिला बाल विकास, महिला जागरूकता , महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती अरुणा अग्रवाल, प्रांतीय सचिव सरोज अग्रवाल एवम डी एल एड विभागाध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को सशक्तिकरण की ओर प्रेरित करने के साथ साथ आने वाले समय में भविष्य का शिक्षक बनकर छात्रों को सही मार्गदर्शन कर सके था।


कार्यक्रम का संचालन डॉ सुषमा पांडेय एवं युगल डड़सेना द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ डॉ हेमा तिवारी ,रेणुका साहू ,शशिरेखा अमित जांगड़े ,गरिमा भारद्वाज हिमांशी सिदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन की घोषणा एवं मुख्य अतिथियों को धन्यवाद करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की एवं प्रशिक्षार्थियों उज्जवल भविष्य की कामना की।