Saturday, June 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल अचानक भागीं बकरियों से खुला राज़

झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल अचानक भागीं बकरियों से खुला राज़

131

The Duniyadari : दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन से लगे परसदा रेलवे फाटक क्षेत्र में सोमवार को झाड़ियों के अंदर एक मानव कंकाल मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। लंबे समय से पड़ा रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। कंकाल को पोस्टमार्टम हेतु कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश नाम का चरवाहा अपनी बकरियों को रेलवे लाइन के पास चराने गया था। अचानक बकरियां घबराकर इधर-उधर भागने लगीं। शक होने पर राजेश झाड़ियों के भीतर पहुंचा तो उसे सड़ी अवस्था में एक नर कंकाल दिखाई दिया। वह तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना देने के लिए मौके से बाहर आया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर दिया है और कंकाल की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।