The Duniyadari: कोरबा। छत्तीसगढ़ शैक्षिक समन्वयक संघ, कोरबा के जिला सचिव पद पर श्री संतोष कुमार कर्ष जी के निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विपिन यादव सहित संघ के समस्त प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री संतोष कुमार कर्ष जी के जिला सचिव पद पर निर्वाचित होने से संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए शैक्षिक समन्वयकों के हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विपिन यादव ने कहा कि श्री संतोष कुमार कर्ष जी का निर्वाचन संगठन के लिए सुखद एवं गौरव का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव तरूण वैष्णव, प्रदेश महामंत्री नोहर चंद्रा, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे, जिला उपाध्यक्ष उत्तर कुमार साहू, जिला सचिव अशोक राठिया, विनय शुक्ला, जय कुमार राठौर सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्री संतोष कुमार कर्ष जी को पुनः ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।



































