Wednesday, June 3, 2026
Home Korba/कटघोरा संजय मानिकपुरी बने उरगा मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा को मिलेगी नई मजबूती

संजय मानिकपुरी बने उरगा मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा को मिलेगी नई मजबूती

5
Screenshot

The Duniyadari: कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय मानिकपुरी को संगठन द्वारा उरगा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि संजय मानिकपुरी के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से उरगा मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

संजय मानिकपुरी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रभारी बनाए जाने पर संजय मानिकपुरी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

संजय मानिकपुरी ने प्रदेश और जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है और संगठन को इससे नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।