Saturday, July 18, 2026
Home Breaking सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर घर लौटे छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच में...

सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर घर लौटे छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस

7

The Duniyadari: दुर्ग- जवाहर नगर क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है। छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय यश कुमार डडसेना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यश की केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा देकर घर लौटने के कुछ समय बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते छात्र द्वारा यह कदम उठाए जाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।