Saturday, November 28, 2026
Home Breaking सिग्नल के पास ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक...

सिग्नल के पास ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

284

The Duniyadari: दुर्ग- जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां सिरसा गेट के सिग्नल के पास ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर महिला को ठोकर मार दी और कुचल दिया, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम ललिता सोनवानी हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है।