Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंगः नदी के तेज बहाव में बह गया ट्रक, ड्राइवर और...

सीजी ब्रेकिंगः नदी के तेज बहाव में बह गया ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर ने तैरकर जान बचाई

409

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और उससे लगे धमतरी-गरियाबंद जिले में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार की सुबह नगरी क्षेत्र के गट्टासिल्ली के पास एक ट्रक नदी के तेज बहाव में बह गया।

ट्रक का चालक गाड़ी में पेंट्स लेकर आंध्र प्रदेश से रायपुर जा रहा था। सिंदूर नदी में पानी का बहाव पुल के ऊपर था, लेकिन ट्रक का ड्राइवर रुका नहीं। नदी को पार करने की जद्दोजहद में वह आगे बढ़ गया और नदी के बीच में पानी के तेज बहाव के साथ बह गया।

पुल के ऊपर 3 से 4 फीट पानी बह रहा

जानकारी के अनुसार सिंदूर नदी में ट्रक समा गया। ड्राइवर व हेल्पर जैसे-तैसे ट्रक के ऊपर आकर खड़ा हो गए, तब गांव के लोगों ने रस्से से बांधकर उन्हें बाहर तक निकाला। ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का ड्राइवर पुल से 3 से 4 फीट ऊपर पानी होने के बाद भी ट्रक को नदी में लेकर चला गया और हादसे का शिकार हो गया। किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए ग्रामीणों ने सड़क सभी वाहनों को रुकवाया और जाने से रोका। फिलहाल अभी भी इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है।