Monday, May 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: कार में जिंदा जला महिला डॉक्टर का परिवार, पति और...

सीजी ब्रेकिंग: कार में जिंदा जला महिला डॉक्टर का परिवार, पति और दो बच्चों के साथ ड्यूटी ज्वाइन करने जशपुर जा रही थीं डॉक्टर

659

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में ड्यूटी ज्वाइन करने जांजगीर से जशपुर जा रही थीं महिला डॉक्टर की कार में पिकअप से टक्कर के बाद आग लग गई और सभी लोग उसकी चपेट में आकर जिंदा जल गए। ये दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर को हुआ। सभी कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विजय लक्ष्मी चंद्रा अपने पति सरोज चंद्रा और दो बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर के लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से जा रही थीं। कार उनके पति सरोज चंद्रा चला रहे थे। सरोज जिंदल में प्रोफेसर हैं। अभी वे तुमला क्षेत्र के चट्टीडाड के सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार पलट गई और उसमें आग लग गई।

हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और 108 की सहायता से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार बुरी तरह से झुलस गया है और सबकी हालत नाजुक है। वहीं पिकअप चालक का भी पैर टूट गया है। हादसे के बाद कार जलकर खाक हो गई।