Friday, September 11, 2026
Home Breaking स्कूली बच्चों को मिली डिजिटल शिक्षा की सौगात, राज्यपाल ने भेंट किया...

स्कूली बच्चों को मिली डिजिटल शिक्षा की सौगात, राज्यपाल ने भेंट किया स्मार्ट बोर्ड

44
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शासकीय मिडिल स्कूल मरका के लिए 65 इंच का स्मार्ट डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराया।

यह स्मार्ट बोर्ड राज्यपाल के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता होने के बावजूद आधुनिक शिक्षण उपकरणों का अभाव था। डिजिटल बोर्ड मिलने से अब विद्यार्थियों को तकनीक आधारित पढ़ाई का लाभ मिलेगा और वे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल तथा प्रयास विद्यालय जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

इस दौरान ग्रामवासियों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जैविक तरीके से तैयार की गई दाल, चना और अन्य कृषि उत्पाद भेंट किए। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।