Friday, October 30, 2026
Home Breaking स्कूल में बच्चों से मजदूरी! किताब की जगह थमाया फावड़ा, प्रधानपाठक पर...

स्कूल में बच्चों से मजदूरी! किताब की जगह थमाया फावड़ा, प्रधानपाठक पर आरोप

229

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा – बम्हनीडीह विकासखंड के प्राथमिक शाला डभराखुर्द से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पढ़ाई की जगह बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। स्कूल के बच्चों का सीमेंट-गिट्टी मिक्सिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चे तपती धूप में फावड़ा उठाकर सीमेंट और गिट्टी मिलाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह काम स्कूल के प्रधानपाठक पितांबर कुर्रे द्वारा कराया गया। शिक्षा का अधिकार देने वाली संस्था में बच्चों के हाथ में कॉपी और किताब की बजाय फावड़ा थमा दिया गया।

वायरल वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या बच्चों से इस तरह मजदूरी कराना उनके भविष्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं है। मामला सामने आने के बाद पालकों में आक्रोश है। लोगों ने प्रधानपाठक को हटाने की मांग उठाई है। हालांकि, इस मामले पर प्रभारी बीईओ रत्ना थवाईत से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका, क्योंकि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।