Saturday, April 20, 2024
Homeदेशस्टेशन पर उतरा कपल पूछने लगा रेड लाइट एरिया किधर है, ऑटो...

स्टेशन पर उतरा कपल पूछने लगा रेड लाइट एरिया किधर है, ऑटो वाले ने किया पुलिस को फोन

मुंबई। Mumbai Crime: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे एक कपल को पुलिस ने वेश्यालय के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है जो 18 साल की लड़की को लेकर मुंबई के एक वेश्यालय में बेचने पहुंचा था।

Mumbai Crime: दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों को सूचना दी। आरोपियों की पहचान आंचल शर्मा (20) और अमन शर्मा (21) के रूप में हुई है। दोनों यूपी में आजमगढ़ के खालिसपुर गांव के रहने वाले हैं।

Mumbai Crime: पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले अमन शर्मा लड़की से आजमगढ़ में मिला था। खुद को कुंवारा बताकर और शादी का झांसा देकर उसने एक साल तक प्रेम प्रसंग का नाटक किया।

Mumbai Crime: इसके बाद उससे घर से भागने और मुंबई में शादी करने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा करके और प्यार पाने के लिए लड़की 18 मई को उसके साथ मुंबई के लिए निकल पड़ी।

0.Mumbai Crime: पत्नी को बताया भाभी बोला- आशीर्वाद देने साथ चल रही हैं

 

Mumbai Crime: रास्ते में ट्रेन के अंदर जब उसने अमन के साथ एक महिला (आंचल) को देखा तो पूछा ये कौन है। इस पर उसने पत्नी को भाभी बताते हुए कहा कि वो आशीर्वाद देने के लिए साथ चल रही हैं। इस तरह 20 मई को तीनों मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

Mumbai Crime: मुंबई पहुंचकर अमन ने दोनों से कहा कि स्टेशन पर ही फ्रेश हो लो। इसके बाद वो बाहर गया और वहां खड़े एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर से पूछा कि आसपास रेड लाइट एरिया (वेश्यालय) किधर है।

Mumbai Crime: उसे एक लड़की को 40 हजार रुपए में बेचना है। जैसे ही उसने ये बात कही, रिक्शा ड्राइवर ने मौका पाते ही तिलक नगर पुलिस से संपर्क किया और पूरी कहानी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments