Saturday, April 18, 2026
Home Breaking हंगामा: पुलिस कार्रवाई से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला...

हंगामा: पुलिस कार्रवाई से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला समझाइश का दौर

3
Oplus_16908288

The Duniyadari: कवर्धा-  जिले के ग्राम दशरंगपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए यह कदम उठाया, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक टावर पर चढ़े युवक की पहचान मनीष चंद्राकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ दशरंगपुर चौकी में पहले से एक मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में मनीष चंद्राकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी कार्रवाई से नाराज़ होकर मनीष चंद्राकर ने विरोध के तौर पर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी।

मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार युवक से बातचीत कर रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे समझाने का प्रयास जारी है।

प्रशासन का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी।

फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर डटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।