Wednesday, May 13, 2026
Home Breaking हनुमान मंदिर में तोड़फोड़: भगवान शंकर-पार्वती की तस्वीरें और हनुमान जी के...

हनुमान मंदिर में तोड़फोड़: भगवान शंकर-पार्वती की तस्वीरें और हनुमान जी के वस्त्र फेंके

9

The Duniyadari: बलौदाबाजार-  जिले के भाटापारा शहर थाना इलाके में एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने मंदिर में रखी भगवान शंकर और माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक दिया। साथ ही हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी उतारकर मंदिर परिसर में फेंक दिए।

घटना देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मंदिर में हुई तोड़फोड़ का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक महिला मंदिर में तोड़फोड़ करती दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी।

*धार्मिक संगठनों में नाराजगी*

घटना की जानकारी मिलते ही धार्मिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना पर पुलिस भी मंदिर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।