Monday, September 14, 2026
Home पुलिस होटल में एसओजी टीम का छापा, अवैध रूप से चल रहा था...

होटल में एसओजी टीम का छापा, अवैध रूप से चल रहा था कसीनो, विदेशी युवतियों के साथ दबोचे गए दर्जनों युवक

401

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एएसपी विवेक यादव और एसओजी की टीम ने रविवार को परतापुर स्थित ऑक ट्री होटल में छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से चल रहा डिजिटल कसीनो पकड़ा। वहीं शहर के जाने-माने लगभग 41 युवक और बाहर से बुलाई गई दर्जनों लड़कियों के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
काफी समय से ऑक ट्री होटल में बड़े स्तर पर कसीनो चल रहा था, जहां शहर और आसपास के शहरों से आने वाले रहीसजादे जुआ खेलते थे। वहीं उन लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए बाहर से लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। इस बात की जानकारी एएसपी विवेक कुमार को लगी तो उन्होंने बिना थाने की पुलिस को सूचना दिए एसओजी टीम के साथ छापा मारा। उन्होंने भारी मात्रा में ताश की गड्डी, कोयंस व कई दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं।
वहीं कसीनो में रहीसजादों के इंटरटेनमेंट के लिए विदेशों से लड़कियां भी लाई गई थीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर परतापुर थाने पहुंचा दिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक की तलाश में शुरू कर दी है।