Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking होटल में गुंडागर्दी पड़ी भारी, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी...

होटल में गुंडागर्दी पड़ी भारी, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: खैरागढ़ में होटल मैनेजर से मारपीट और चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

21 जून की शाम खैरागढ़ के आदित्य लॉज में उस समय हंगामा मच गया जब दो युवक वहां पहुंचे और मैनेजर नितेश यादव से पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने चाकू निकालकर भय का माहौल बनाया, जबकि दूसरे ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर खैरागढ़ थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।